राष्ट्रीय

Cyclone in Shrilanka : तूफान से मची तबाही

चक्रवात दित्वाह: तमिलनाडु में 3 मौतें, श्रीलंका में 193 मरे |भारत ने INS विक्रांत भेजा                                  

30 नवंबर 2025, नई दिल्ली: चक्रवात ‘दित्वाह’ ने भारत के दक्षिणी तट पर कहर बरपा दिया है। तमिलनाडु में भारी बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि श्रीलंका में 193 लोगों की जान चली गई। रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर (RMC) के अनुसार, चक्रवात 30 नवंबर सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचा।

भारत ने तुरंत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया। INS विक्रांत और INS उदयगिरि को श्रीलंका भेजा गया, साथ ही 2 बड़े कार्गो विमान से 21 टन राहत सामग्री (खाना, दवाई, टेंट) कोलंबो पहुंचाई गई। IAF के हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बचाया।

तमिलनाडु में उत्तरी जिलों में सबसे ज्यादा तबाही। चेन्नई में सड़कें जलमग्न, ट्रेनें रद्द। CM ने हाई अलर्ट जारी किया। श्रीलंका में कोलंबो के आसपास 159 मौतें कन्फर्म, हजारों बेघर। PM मोदी ने श्रीलंका PM को फोन कर मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *